कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 31 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। बृहस्पतिवार को 31 लोग संक्रमित पाए गए है। इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 158 हो गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने मास्क, दो गज की दूरी सहित अन्य नियमों का पालन करने का आह्वान किया है ताकि कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ा जा सके। बाहर से आने वाले व्यक्ति कंट्रोल रूम को अवश्य सूचित करें।