कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जेएन मेडिकल कॉलेज का जूनियर डॉक्टर एवं जिला जेल के 7 सहित 31 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। जनपद में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 880 तक पहुंच गई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज एवं प्राइवेट लैब से शुक्रवार को 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में 4 साल की बच्ची से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं। एएमयू के हादी हसन हॉल में रहने वाला 26 वर्षीय सर्जरी विभाग का जूनियर डॉक्टर संक्रमित हो गया है।
सात फेरे मैरिज होम के समीप का 31 वर्षीय युवक, गोपालपुरी का 33 वर्षीय युवक, एएमयू किला के पीछे रामगढ़ पंजीपुर का 44 वर्षीय व्यक्ति, भदौली बढोली का व्यक्ति, गुलजारनगर के बिल्डर की 41 वर्षीय पत्नी तथा 15 वर्षीय बेटा व 17 की बेटी, पैराडाइज क्वार्सी के सामने का 47 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।