थाना पुलिस द्वारा पिछले वर्ष दिसंबर में पकड़े गए 300 किलोग्राम गांजा को पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर मथुरा जनपद में ले जाकर जलवाते हुए नष्ट करा दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दिसंबर 2024 में थाना पुलिस ने नगला बिरखू क्षेत्र में कैंटर को पकडा था, जिसमें लदे ट्रांसफार्मरों की आड़ में गांजे के 61 पैकिट छिपाए गए थे, जिनका वजन करीब 300 किलोग्राम पाया गया था, जिसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी गई थी। डीआईजी के आदेश पर मादक पदार्थों के निस्तारण के क्रम में थाना पुलिस ने गांजे को गोवर्धन रोड, मथुरा स्थित इंसीनरेटर में जलवाकर नष्ट करा दिया।