फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोंडा में तीन पर लाइसेंस, लगीं पटाखों की 30 दुकानें, एसडीएम-पुलिस ने बंद कराईं

Sat, 02 Nov 2024 03:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एसडीएम और पुलिस ने अवैध रूप से ब्रिकी कर रहे दुकानदारों को अल्टीमेटम देकर वहां से बाहर किया, लेकिन पुलिस टीम के जाने के बाद दुकानें दोबारा से सज गईं।
विज्ञापन
आतिशबाजी बाजार में पुलिस की छापेमारी के दौरान मौजूद दुकानदार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा-अलीगढ़ मार्ग स्थित लगसमा इंटर कॉलेज के समीप आतिशबाजी बाजार में पटाखा बिक्री के तीन लाइसेंस पर 30 दुकानें लग गईं। इसकी सूचना पर पर तहसील प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस ने अवैध रूप से ब्रिकी कर रहे दुकानदारों को अल्टीमेटम देकर वहां से बाहर किया, लेकिन पुलिस टीम के जाने के बाद दुकानें दोबारा से सज गईं।

विज्ञापन


अवैध रूप से पटाखा बिक्री की सूचना पर एसडीएम इगलास शाश्वत त्रिपुरारी व कोतवाल सुनील तोमर पुलिस बल के साथ आतिशबाजी बाजार पहुंच गए। पुलिस को आता देख अवैध रूप से बिक्री कर रहे दुकानदारों में भगदड़ मच गई। दुकानदार और उनके सहयोगी सेल्समैन पटाखे लेकर वहां से भाग गए। एसडीएम ने बड़े दुकानदारों के आतिशबाजी बिक्री के लाइसेंस तलब किए। लाइसेंस नहीं दिखाने पर पुलिस प्रशासन ने कई दुकानदारों के करीब दस बड़े कर्टन जब्त कर थाने भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि बिना लाइसेंस के पटाखा बिक्री न करें। वैध दुकानदार अपने पास आग बुझाने के संयंत्र उपलब्ध रखें। पुलिस- प्रशासन के जाने के एक घंटे बाद छोटे दुकानदार फिर वहां आ गए। देर शाम तक लोगों ने आतिशबाजी की जमकर खरीददारी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें