फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दंपती की लखनऊ नगर निगम में नौकरी लगवाने का झांसा दे 30 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मगदा के रहने वाले पति-पत्नी की लखनऊ नगर निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 30 लाख रुपये हड़प लिए। नौकरी नहीं लगने पर रुपये वापस मांगने पर धमकी दी गई। पुलिस ने सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर द है।
विज्ञापन

गांव के विजेंद्र शर्मा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह पूजा-अर्चना, अनुष्ठान कराने का काम करते हैं। पड़ोस के गांव पाइन्दापुर निवासी केहर सिंह का उनके पास आना-जाना था। अगस्त 2024 में केहर सिंह ने अपने साले के लड़के इंद्रपाल सिंह उर्फ बिट्टू निवासी डांसौली, थाना जहांगीरपुर जिला बुलंदशहर से मुलाकात कराई। अक्टूबर 2024 में आरोपी इंद्रपाल सिंह ने कहा कि उसकी कई विभागों में अच्छी जान- पहचान है, वह 30 लाख रुपये में पति-पत्नी की लखनऊ नगर निगम में नौकरी लगवा देगा।
रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी का आरोप

पीड़ित विजेंद्र का कहना है कि वह उसके झांसे में आ गया और नवंबर 2024 में दो लाख रुपये नकद दे दिए। कई बार में इंद्रपाल ने ऑनलाइन करीब 12 लाख रुपये अपने खाते में मंगवा लिए। दिसंबर 2024 में इंद्रपाल ने कहा कि तुम्हारी नौकरी कुछ दिनों में ही लग जाएगी, सात लाख रुपये की व्यवस्था करो , जिस पर उसने किसी प्रकार छह लाख रुपए एकत्रित कर इंद्रपाल सिंह व उसके भाई अमित व उसके साले विकास निवासी सरुआ थाना चंडौस को दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने दंपति की नौकरी लगवाने के नाम पर मार्च 2025 तक 10 लाख रुपये और ले लिए। आरोपियों से जब उसने नौकरी लगवाने की बात पर जोर दिया तो वह टालमटोल करने लगे। अप्रैल 2025 में पीड़ित ने इंद्रपाल को फोन किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए कहा कि अगर पैसे वापस मांगे तो उसको परिवार सहित जान से मरवा देगा। क्षेत्राधिकारी इगलास के आदेश पर थाना पुलिस ने इंद्रपाल, अमित और विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें