फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 3.50 लाख किसानों को पीएम से मिली 70 करोड़ की सम्मान निधि

विज्ञापन
लाभार्थियों को सम्मानित करते सांसद सतीश गौतम एवं डीएम सेल्वा कुमारी जे. । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
केंद्र सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर जिले में विकास भवन, कृषि विज्ञान केंद्र व ब्लॉक मुख्यालयों समेत 13 स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के शिमला से वर्चुअली संवाद का सीधा प्रसारण हुआ। कार्यक्रम में जिले के 3.50 लाख किसानों को पीएम सम्मान निधि के रूप में 70 करोड़ रुपये की सम्मान निधि के साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए गए। विकास भवन स्थित सारथी भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम ने केंद्र सरकार की आठ साल में अर्जित की गई उपलब्धियों एवं संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार समेत अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। किसानों की सुविधा के लिये खाद व बीज की उपलब्धता कराई गई है। कोरोना काल में मां-बाप का साया उठ जाने से अनाथ हुए बच्चों को सरकार आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। बेसिक शिक्षा के स्कूलों में फर्नीचर, कायाकल्प योजना में सौंदर्यीकरण, गरीब कल्याण योजना में छह लाख से अधिक लोगों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि जिला प्रशासन केंद्र व प्रदेश सरकार से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र एवं जरूरतमंदों को लाभान्वित करने के लिये कृत संकल्पित है। महिलाओं को सशक्त बनाते हुए उनको मालिकाना हक दिलाया जा रहा है। कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त का 3.50 लाख किसानों के खातों में 70 करोड़ रुपया हस्तांतरण किया गया। शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, पीएम मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व शहरी, जल जीवन मिशन, अमृत योजना, पीएम स्वनिधि योजना, वन नेशन-वन राशन कार्ड, पीएम गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, पीएम मुद्रा योजना, सीएम आवास योजना एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। यहां भाजपा के जिला महासचिव शिवनारायण शर्मा, सीडीओ अंकित खंडेलवाल, जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक भाल चंद्र त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें