फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, आज जिले में 28 संक्रमित

विज्ञापन
28 covid positive today in aligarh - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर से लेकर ग्रामों तक कोरोना वायरस पहुंच गया है। छर्रा के छह और गोपालपुरी के चार सहित 28 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। अब जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1011 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज एवं लैब से जारी रिपोर्ट में मंगलवार को 28 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बरौली छर्रा की 62, 25, 27, 55 वर्षीय महिला एवं 7 और 12 साल का बच्चा संक्रमित हैं। गोपालपुरी की 27 वर्षीय महिला एवं 17, 35 एवं 19 वर्षीय युवक संक्रमण की चपेट में आए हैं। 48 व 35 वर्ष के सरकारी कर्मचारी, बनखन कहिर का 21 वर्षीय युवक, सिद्ध कॉलोनी की 45 वर्षीय महिला, जिला जेल का 35 वर्षीय युवक, बंगुरी इगलास का 48 वर्षीय व्यक्ति, श्यामनगर का 40 वर्षीय व्यक्ति, शहर का 55 एवं 32 वर्षीय युवक, पुलिस लाइन का 32 वर्षीय युवक, इगलास की 60 वर्षीय महिला एवं 21 वर्षीय युवक, बेसवां का 38 एवं 20 वर्षीय युवक, चंडौस का 70 वर्षीय बुजुर्ग, कासिमपुर पॉवर हाउस का 45 वर्षीय व्यक्ति, कटरा बाजार अतरौली की 63 वर्षीय महिला एवं नौरंगाबाद का 34 वर्षीय युवक संक्रमित हैं।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड-19 हॉस्पिटल एवं उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। उनके घर के एरिया को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें