फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27260 बिजली उपभोक्ता 9.17 करोड़ के कर्जदार

विज्ञापन
विज्ञापन
2.40 लाख विद्युत उपभोक्ताओं वाले अलीगढ़ शहर में 27260 उपभोक्ता 9.13 करोड़ रुपये के कर्जदार हैं। इनसे रकम वसूली के लिए पावर कारपोरेशन एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। जिसमें अकेले दीनदयाल संयुक्त अस्पताल सबसे बड़ा 70 लाख रुपये का बकायेदार है। अगर ये उपभोक्ता जून माह में चल रही एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाएं तो इन्हें 97.54 लाख रुपये के सरचार्ज की छूट मिल सकती है। इसे लेकर अधिकारियों के स्तर से अपील की गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की रिवेंप योजना का यह पहला वित्तीय वर्ष चल रहा है। अप्रैल से शुरू हुई इस योजना के तहत विद्युत वितरण व्यवस्था का कायाकल्प तो होना ही है। साथ में एक-एक यूनिट की बिजली चोरी और लाइन लॉस का भी हिसाब रखना है। एक-एक रुपया बकाया भी वसूलना है। रिवेंप योजना में ये शर्त लागू है कि जो भी इलाका वसूली, चोरी और लाइन लॉस के अपने लक्ष्य में कमजोर होगा, उसे आगे काम कराने के लिए बजट जारी नहीं किया जाएगा। इसी शर्त को ध्यान में रखते हुए इन दिनों वसूली पर पूरा जोर है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू कर बकायेदार उपभोक्ताओं के प्रति सख्त रुख के साथ-साथ उन्हें सरचार्ज माफी का ऑफर देकर वसूली के प्रयास हो रहे हैं। इसे लेकर नगर क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता एस के जैन बताते हैं कि उनके अधीन शहर के चारों खंडों में उपभोक्ताओं पर 9.13 करोड़ का बकाया है। अगर वे जून माह के अंत तक इस बकाए को जमा करते हैं तो उन्हें 97 लाख रुपये की सरचार्ज में छूट मिलेगी। वे बताते हैं कि लगातार बकायेदारों को नोटिस व बिल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन की अपील, सिर्फ जून माह में मिलेगा इस योजना का लाभ
ये हैं बकायेदारों के आंकड़े
खंड उपभोक्ता कर्जा सरचार्ज
प्रथम 5321 191.29 लाख 19.41 लाख
द्वितीय 6377 151.01 लाख 08.21 लाख
तृतीय 9052 353.18 लाख 45.82 लाख
चतुर्थ 6510 218.48 लाख 24.10 लाख
कुल 27260 913.95 लाख 97.54 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें