फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति कर: आठ करोड़ से अधिक बकाया, अलीगढ़ के 271 भवनों पर होगी 13 अक्तूबर से सीलिंग की कार्रवाई

Sun, 12 Oct 2025 01:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जोन एक में 24 भवन स्वामियों पर 55,39,832 रुपये, जोन दो में 139 भवन स्वामियों पर 5,67,22,007 रुपये, जोन तीन में 66 भवन स्वामियों पर 1,50,12,000 रुपये और जोन चार में 42 भवन स्वामी पर 44,05,440 रुपये का बकाया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के 271 भवन स्वामियों पर नगर निगम का आठ करोड़ से अधिक का संपत्ति कर बकाया है। कर जमा नहीं करने पर 13 अक्तूबर से इनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए चार जोनल अधिकारियों और दो कर अधीक्षकों के नेतृत्व में छह कमेटियां गठित की गई है। इसमें चार-चार कर्मचारी और प्रवर्तन दल के जवान मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


जोन एक में 24 भवन स्वामियों पर 55,39,832 रुपये, जोन दो में 139 भवन स्वामियों पर 5,67,22,007 रुपये, जोन तीन में 66 भवन स्वामियों पर 1,50,12,000 रुपये और जोन चार में 42 भवन स्वामी पर 44,05,440 रुपये का बकाया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि कई साल से बकायेदारों पर कार्रवाई के लिए टीम गठित कर दी गई है। 

13 अक्तूबर से टीम कार्रवाई करेगी। बकाया जमा करने पर सीलिंग की कार्रवाई नहीं होगी। मौके पर ही नोटिस फीस, वारंट फीस के साथ 500 रुपये अतिरिक्त प्रकाशन व्यय वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें