फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में कोरोना से एक की मौत, 27 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास के नगला जंगली के एक 61 वर्षीय व्यक्ति की नोएडा में उपचार के दौरान मौत हो गई है। 27 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 39 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे हैं। जनपद में अब तक 9971 लोग संक्रमित और 8883 स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान समय में 342 लोग सक्रिय हैं।
विज्ञापन

दो रोज पहले इगलास के गांव नगला जंगली का 61 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उपचार के लिए परिजन नोएडा ले गए थे। वहीं पर उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। जेएन मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में बृहस्पतिवार को 27 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एमसी रोड दोदपुर के तीन लोग संक्रमितों में शामिल हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जा रहा है। उन्होंने लोगों ने मास्क, दो गज की दूरी एवं बार-बार हाथ धोते रहने के नियम का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें