जिले में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे शुरू हो चुका है। अब तक 87 मदरसों का सर्वे हो चुका है, जिसमें 27 मदरसों के पास मान्यता नहीं थी। जिले में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे करने के लिए बीएसए ने जनपद स्तरीय टीम गठित की है, जो हर मदरसा से रिपोर्ट एकत्र कर रही है। जांच टीम यह रिपोर्ट पांच अक्तूबर तक एडीएम प्रशासन को देगी। महानगर के जोहराबाग स्थित फैजान-ए-मुस्तफा में शिक्षा विभाग की टीम ने सर्वे किया था, जहां से मदरसा से संबंधी डाटा एकत्र किया था। ब्यूरो