फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू : अमुटा के इतिहास में पहली बार बनी महिला अध्यक्ष

सार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) के इतिहास में पहली बार इतिहास विभाग की प्रोफेसर चांदनी बी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं।सचिव व संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव 15 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
प्रो. एस चांदनी बी - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) के इतिहास में पहली बार इतिहास विभाग की प्रोफेसर चांदनी बी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। 100 साल के इतिहास में पहली बार हिंदु समुदाय से दो सदस्य चुने गए हैं। सचिव व संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव 15 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

अमुटा के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. मुजाहिद बेग के अनुसार, अमुटा में चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी के रूप में प्रोफेसर चांदनी बी ने नामांकन किया था। दूसरा नामांकन न होने पर उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया है। एक्जीक्यूटिव सदस्य डॉ. अहमद मसूद खान, डॉ. गुलाम फरीद साबरी, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. पंकज प्रकाश, डॉ. मोहम्मद फुरकान, डॉ. मोहम्मद हनीफ अहमद, डॉ. मोहम्मद माजिद अली खान, डॉ. सूफिया नसीम, डॉ. योगेश कुमार यादव को चुना गया है। सचिव पद पर डॉ. अशरफ मतीन व डॉ. ओबैद अहमद सिद्दीकी और संयुक्त सचिव पद के लिए डॉ. साद बिन जावेद, डॉ. जमील अहमद चुनाव मैदान में हैं। इनके लिए 15 सितंबर को मतदान होगा, जिसमें 1500 से अधिक शिक्षक मतदान करेंगे।
सामान्य सभा की बैठक में 15 को, मतदान पर बनी सहमति
अमुटा सामान्य सभा (जीबीएम) की बैठक हुई, जिसमें 15 सितंबर को सचिव व संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव की सहमति बनी। बैठक में ऑडिट रिपोर्ट पेश करने की मांग उठी। अगर सदस्यता शुल्क का निवर्तमान सचिव ऑडिट नहीं कराते हैं, तो चुनाव के बाद ऑडिट कराया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय में लोकतंत्र बहाल करने के लिए एकेडमिक काउंसिल, एग्जीक्यूटिव काउंसिल, एएमयू कोर्ट मेंबर सहित अन्य चुनाव कराए जाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें