जनपद में 26 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि दीनदयाल अस्पताल में 3 तीन मौत हुई है। 184 लोग कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान समय में जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 388 है। जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 26 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि 184 लोग कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान समय में जनपद में 388 सक्रिय मरीज हैं।