फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई-जून में जिले में 26.90 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में एक बार फिर से केंद्र सरकार ने गरीबों को राहत दी है। मई-जून में राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में सरकारी राशन मिलेगा। जिले के 26.90 लाख लोगों को मुफ्त राशन वितरण का लाभ मिलेगा। हालांकि अभी राशन कोटेदारों तक नहीं पहुंचा है। दरअसल, सिंगल स्टेप डिलीवरी की प्रक्रिया के चलते कोटेदारों ने किराया दर कम होने के चलते राशन उठान से इंकार कर दिया है। इसका हल भी निकालने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीब परिवारों के लिए राशन का वितरण मुफ्त में होगा। जिले में कुल कोटेदार 1351 हैं। वहीं, अंत्योदय कार्ड धारक 24596 और 639554 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। योजना के तहत कार्ड धारकों को प्रति यूनिट/सदस्य के हिसाब से पांच किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा। इसमें तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल शामिल रहेगा। इस बार चना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें