फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री संदीप सिंह की सगाई: अतरौली के 250 गांव को न्योता, 1000 से ज्यादा आएंगे वीवीआईपी, स्कूल रहेंगे बंद

Thu, 12 Nov 2026 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तालानगरी स्थित वह मैदान जहां राज्य मंत्री संदीप सिंह की जहां पर सगाई होने जा रही है वहां के आसपास के स्कूलों में 14 नवंबर को छु्टटी घोषित कर दी गई है। ऐसा आयोजन स्थल की सुरक्षा और स्कूल में आने वाले वाहनों और बच्चों को होने वाला असुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को निमंत्रण पत्र देने पहुंचे संदीप सिंह व परिजन - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह की सगाई में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इसमें एक हजार से अधिक वीवीआईपी मेहमानों के पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए अलीगढ़ से लेकर अतरौली तक तैयारियां की जा रही हैं। अतरौली विधानसभा क्षेत्र के सभी 250 गांवों की पूरी आबादी को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


मंत्री के पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को न्योता दिया है। उन्होंने पोस्ट में कहा है कि व्यक्तिगत रूप से सभी के पास पहुंचना संभव नहीं है, इसलिए इस माध्यम से आग्रह है कि सभी लोग समारोह में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

कार्यक्रम के लिए तालानगरी स्थित सेंट फिदेलिस स्कूल के पास करीब 100 बीघा मैदान में भव्य आयोजन स्थल तैयार किया जा रहा है। मैरिस रोड स्थित राज पैलेस को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। अतरौली में संदीप सिंह के पैतृक आवास और फार्म हाउस पर भी विशेष सजावट की गई है।

अभी आधिकारिक रूप से कोई कार्यक्रम वीवीआईपी के संबंध में नहीं आया है। प्रशासन ने अपनी ओर से व्यापक तैयारियां की हैं। सभी व्यवस्थाएं परखी जा रही हैं। - संगीता देवी, एडीएम सिटी

 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राजनीति के साथ प्रशासनिक दिग्गज भी होंगे शामिल
समारोह में प्रदेश के सभी विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में वर्तमान और पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें ऐसे अधिकारी भी होंगे, जो संदीप सिंह के दादा एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे थे।


तालानगरी स्थित वह मैदान जहां राज्य मंत्री संदीप सिंह की जहां पर सगाई होने जा रही है वहां के आसपास के स्कूलों में 14 नवंबर को छु्टटी घोषित कर दी गई है। ऐसा आयोजन स्थल की सुरक्षा और स्कूल में आने वाले वाहनों और बच्चों को होने वाला असुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के संचालक डॉ. राकेश नंदन ने बताया कि यह फैसला स्वयं ही लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें