फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तिरपाल काटकर कैंटर से 25 पेटी शराब चोरी

Sat, 20 Jul 2024 05:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली से छर्रा के बीच रास्ते में तिरपाल काटकर कैंटर से शराब की 25 पेटी चोरी हो गई। कैंटर में 360 पेटी शराब साधु आश्रम स्थित बीयर फैक्टरी से लादी गई थी, जो बरेली जा रही थी।
विज्ञापन



जिला फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर के गांव उम्मेदपुर उराजमऊ निवासी प्रमोद पुत्र रामनरेश ने बताया कि वह अपना कैंटर चलाते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे अतरौली के साधु आश्रम स्थित बीयर फैक्टरी से शराब की 360 पेटियां कैंटर में लाद कर बरेली जा रहे थे। अतरौली से छर्रा के बीच रास्ते में चलते कैंटर से तिरपाल काटकर करीब 25 पेटी शराब चोरी कर ली गई। रात एक बजे के करीब जब गंगीरी चौराहे पर रुके तो तिरपाल कटा हुआ देखा।



तिरपाल को ब्लेड से काटा गया प्रतीत हो रहा था। ट्रांसपोर्टर को इसकी सूचना दी। परिचालक प्रमोद ने थाना गंगीरी में तहरीर दी है। बताया कि तिरपाल अतरौली व छर्रा के बीच काटा गया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र की घटना नहीं है, फिर भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें