फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में 246 बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञान मॉडल प्रदर्शना का निरीक्षण करते अतिथि। - फोटो : samvad
विज्ञापन
एसएमबी इंटर कॉलेज के सभागार में मंगलवार को जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता हुई। प्रदर्शनी में 246 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुल 123 मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिनमें नवाचार की झलक स्पष्ट दिखी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में साइबर सुरक्षा, स्टेम सेल टेक्नोलॉजी, ड्रोन और रोबोटिक्स जैसे विषय आकर्षण का केंद्र रहे। एसटीएस मिंटो सर्किल के मोहम्मद अदीब और अबान उल्ला खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अतरौली की गुलफिशा द्वितीय और ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के विवेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। श्रीजी पब्लिक स्कूल जट्टारी के दर्शन सिंह को चौथा और एएमयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अलीजा उस्मानी को पांचवां स्थान मिला। विजेताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार के तहत क्रमश: 5000, 3000, 2000 और 1000 रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह और डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह सहित अन्य अतिथियों ने किया। विजय सिंह ने इसे बच्चों की कल्पनाशीलता और वैज्ञानिक सोच का उत्सव बताया। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनने के लिए प्रेरित किया। जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के 15 उत्कृष्ट मॉडल मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तर पर चयनित श्रेष्ठ मॉडल को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें