फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सांकरा गंगा में छोड़े 2.35 लाख मछलियों के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांकरा गंगा घाट पर जैव विविधता संरक्षण एवं नदी को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को मत्स्य पालन विभाग ने रिवर रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित किया। गंगा नदी में 2.35 लाख मछलियों के बच्चे (मत्स्य बीज 80-100 मिमी आकार) छोड़े।
विज्ञापन




जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने इस मौके कहा कि सरकार द्वारा संचालित यह अभियान नदी के पर्यावरण को संतुलित करेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन गतिविधियों को गति मिलने से युवा एवं मछुआ समुदाय को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। भविष्य में मछलियों की संख्या बढ़ने से मत्स्य उत्पादन में वृद्धि होगी। किसानों की आय में भी सकारात्मक बढ़ोतरी होगी।



सहायक निदेशक मत्स्य प्रियंका आर्या ने बताया कि रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदियों में मछलियों की प्रजातियों की संख्या बढ़ाना, प्राकृतिक जलस्रोतों को पुनर्जीवित करना और स्थानीय मछुआ समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। गंगा नदी की परिस्थिति बेहतर होगी, जल गुणवत्ता में सुधार आएगा।
विज्ञापन



प्रतिनिधियों ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण, नदी पुनरोद्धार, जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर एसडीएम अतरौली सुमित सिंह, रेंजर महफूज अली, संजू यादव, रविकांत महाराज, ज्ञानेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें