फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डरः अलीगढ़ से 2341 रिजर्वेश रद्द, बुकिंग का प्रतिशत भी घटा

Thu, 19 Mar 2020 03:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते लोग रेल से यात्रा करने में भी परहेज कर रहे हैं। अलीगढ़ जंक्शन पर हर रोज 200 से अधिक रेल रिजर्वेशन रद्द कराए जा रहे हैं। पिछले 11 मार्च से अब तक 2341 रिजर्वेशन रद्द कराए जा चुके हैं। इसके साथ ही बुकिंग का प्रतिशत भी घट गया है। आम दिनों की अपेक्षा अब जंक्शन पर भीड़ भी कम देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस को लेकर रेलवे के साथ ही यात्री भी सतर्क हो गए हैं। स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट का चार्ज 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है। पूरे एनसीआर रेल मंडल में गैर जरूरी भीड़ को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्लेटफार्म टिकट के चार्ज बढ़ाने का असर यह रहा कि बुधवार को मात्र 40 प्लेेटफार्म टिकट ही बिके। जबकि मंगलवार को टिकट दर 10 रुपये होने पर बिक्री की संख्या 490 रही थी।

अब यात्रियों को दिए जाने वाले खाने पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। क्योंकि, पेंट्री कार से खाना परोसने वाले को हर कोच में घूमना पड़ता है। कहीं ऐसा न हो कि एक कोच का संक्रमण दूसरे कोच में खाने के माध्यम से फैल जाए। हालांकि, रेल मंत्रालय अभी इस पर विचार कर रहा है। इसके साथ ही लोकल ईएमयू ट्रेनों को भी कुछ समय के लिए बंद करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 से 18 मार्च तक 2341 रिजर्वेशन रद्द
तारीख     रद्द रिजर्वेशनों की संख्या
18 मार्च      350
17 मार्च       590
16 मार्च       460
15 मार्च      200
14 मार्च     360
13 मार्च     390
12 मार्च      141
11 मार्च     200

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें