फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अतरौली की 234 ग्राम पंचायतों को 4.77 करोड़ मिले

Sat, 11 Oct 2025 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
15वां वित्त योजना से केंद्र सरकार ने ग्राम पंचायतों के लिए भी धन देना शुरू कर दिया है। पंचायत चुनाव से पहले केंद्रीय वित्त योजना से 4.77 करोड़ रुपये की धनराशि अतरौली तहसील के तीनों ब्लॉक अतरौली, बिजौली व गंगीरी के लिए जारी हुई है। तीनों ब्लॉकों की 234 ग्राम पंचायतों में यह धनराशि बांटी जाएगी।
विज्ञापन

अनटाइड ग्रांट की प्रथम किश्त के रूप में मिली धनराशि ग्राम पंचायत की आबादी के हिसाब से आवंटित की गई है। पंचायतों में सीसी व इंटरलॉकिंग रोड के अलावा जलनिकासी पर यह धनराशि खर्च की जाएगी। ग्राम पंचायतों में भी इस धनराशि को खर्च करने के लिए कार्य योजना के अनुसार पास हो चुके प्रस्तावों पर स्टीमेट तैयार कर कार्य कराने की तैयारी में प्रधान और सचिव जुट गए हैं।
जिले की सभी ग्राम पंचायतों को 16 करोड़, 63 लाख 26675 रुपये जारी किए गए हैं। क्षेत्र पंचायतों को 3 तीन करोड़, 55 लाख 90611 व जिला पंचायत को तीन करोड, 54 लाख 70152 रुपये की धनराशि मिली है। क्षेत्र पंचायतें और जिला पंचायत भी विकास कार्य कराने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

ब्लॉकवार ग्राम पंचायत और धनराशि
अतरौली 86 ग्राम पंचायत 1,50,62,874
बिजौली 68 ग्राम पंचायत 1,33,90,359
गंगीरी 80 ग्राम पंचायत 1,92,94,369

- अनटाइड फंड की प्रथम किश्त पंचायतों के खातों में पहुंच गई है। प्रस्ताव व कार्य योजना तैयार हैं। जल्द ही विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे।- केपी सिंह, एडीओ पंचायत अतरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें