एसवी कॉलेज के रोजगारपरक बीबीए लॉजिस्टिक्स पाठ्यक्रम के चतुर्थ सेमेस्टर के 23 विद्यार्थियों का टीवीएस सप्लाई चेन, होसुर (बंगलुरू) में नौ माह की इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ है। प्राचार्य प्रो. नीता ने बताया कि इंटर्नशिप व प्लेसमेंट के लिए लॉजिस्टिक्स सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ कॉलेज का समझौता हो चुका है।
पहले चरण में 23 विद्यार्थियों को भेजा जा रहा है। इंटर्नशिप पूरी होने के बाद विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. गुंजन अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण के बाद दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. हरेंद्र गौड़ ने बताया कि बीबीए लॉजिस्टिक्स का यह पहला बैच है। यह पूरी तरह रोजगारपरक पाठ्यक्रम है, जिससे विद्यार्थियों को उद्योगों में बेहतर कॅरिअर के अवसर मिलेंगे।