इसी मामले में अगले ही दिन से एक्स पर सियासी व सामाजिक लोगों द्वारा पोस्ट की जाने लगीं। सुनाना की घटना में एक वर्ग विशेष को निशाना बनाए जाने का आरोप देश प्रदेश के अलग अलग एकाउंट होल्डरों द्वारा लगाए जाने लगे। 40 से अधिक पोस्टों पर जिला पुलिस की साइबर सेल ने कार्रवाई का जवाब भी दिया। सपा, कांग्रेस व आजाद समाज पार्टी सांसद चंद्रशेखर तक के अधिकारिक एकाउंट से पोस्ट की गई।
हर मामले में जिला पुलिस की सोशल मीडिया व साइबर सेल इस तरह की पोस्ट की निगरानी करती है, ताकि भड़काऊ या विवादित पोस्ट पर कार्रवाई की जा सके। इसी क्रम में यह नोटिस भेजा गया था। एक्स अपने स्तर से कार्रवाई कर रहा है। - नीरज जादौन, एसएसपी
पहली बार भेजा एक्स को नोटिस
सांप्रदायिक व राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील शहर में इस तरह के घटनाक्रम होते रहे हैं। कई बार विवादित पोस्ट विवाद का कारण बनी हैं। यह पहला मौका है, जब जिला पुलिस ने किसी मामले में एक्स को इस तरह नोटिस भेजकर विवादित पोस्ट हटवाने की पहल की है।