फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Consumer Court: अलीगढ़ के हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर पर 23 लाख जुर्माना, हाथरस के आईटीबीपी जवान का यह था मामला

Tue, 04 Jul 2023 10:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हाथरस नगला चांद के गुलवीर सिंह के जवान ने सेंटर प्वाइंट स्थित धीरज हॉस्पिटल मैटरनिटी एंड हार्ट सेंटर में डा. मनोज गुप्ता व डा. मिनी गुप्ता के खिलाफ यह वाद दायर किया था। मामले में शिकायत का संज्ञान लेते हुए आयोग के अध्यक्ष हसनैन कुरैशी, सदस्य आलोक उपाध्याय ने संयुक्त रूप से निर्णय सुनाते हुए इलाज में खर्च हुए तीन लाख रुपये, मानसिक व आर्थिक क्षति के रूप में 20 लाख रुपये व वाद व्यय के 25 हजार रुपये का भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कोर्ट, कंज्यूमर फोरम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने इलाज में लापरवाही के आरोप के मामले में सेंटर प्वाइंट के धीरज हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर पर 23 लाख 25 रुपया जुर्माना निर्धारित किया है। यह आदेश हाथरस के रहने वाले आईटीबीपी जवान के इलाज के मामले में दिया गया है। इस जवान की तैनाती नई दिल्ली में है।

विज्ञापन


हाथरस नगला चांद के गुलवीर सिंह के जवान ने सेंटर प्वाइंट स्थित धीरज हॉस्पिटल मैटरनिटी एंड हार्ट सेंटर में डा. मनोज गुप्ता व डा. मिनी गुप्ता के खिलाफ यह वाद दायर किया था। आरोप के अनुसार वे सीने में दर्द व घबराहट की शिकायत पर 15 सितंबर 2021 को हॉस्पिटल में भर्ती हुए। अगले दिन उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उनका 19 नवंबर 2021 तक इलाज चला। मगर कोई राहत नहीं मिली।

फिर 16 दिसंबर 2021 को वह सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में भर्ती हुए। वहां उन्हें बताया गया कि उनकी नस ब्लाक हैं। फिर 20 दिसंबर को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में आपरेशन हुआ। इस दौरान जांच में सही उपचार न मिलने की बात सामने आई। 
विज्ञापन


इस मामले में शिकायत का संज्ञान लेते हुए आयोग के अध्यक्ष हसनैन कुरैशी, सदस्य आलोक उपाध्याय ने संयुक्त रूप से निर्णय सुनाते हुए इलाज में खर्च हुए तीन लाख रुपये, मानसिक व आर्थिक क्षति के रूप में 20 लाख रुपये व वाद व्यय के 25 हजार रुपये का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। यह जानकारी आयोग के पेशकार विजेंद्र सिंह व डीएमए राजीव वार्ष्णेय ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें