फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: राम बरात प्रकरण में 22 नामजद आरोपी फरार, एनएसए लगाने की मांग

विज्ञापन
चंडौस में विरोध प्रदर्शन करते हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रविवार शाम राम बरात में हुए हमले के चार दिन बाद भी 22 नामजद आरोपी फरार हैं। बुधवार को हिंदू रक्षा दल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कोतवाल को दिया, जिसमें दोषियों पर एनएसए लागने की मांग की गई है।
विज्ञापन




आरोपियों के अपने घरों से फरार होने के कारण पुलिस इनको गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। इस मामले में मंगलवार को दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों को जेल भेजा गया था। रामलीला कमेटी की तरफ से एक समुदाय के 27 नामजद सहित 100 से 120 अज्ञात लोगों के खिलाफ रामबारात पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।



पुलिस ने नामजद सलमान और अरमान पुत्र रफीक, जाविद और आबिद पुत्र बुद्दन खां और इदरीश को शांति भंग सहित विभिन्न धाराओं में जेल भेजा गया है। चार दिन बीत जाने के बाद भी 22 नामजद आरोपी फरार हैं। चंडौस कोतवाल सीताराम सरोज का कहना है कि नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इधर, कस्बे में चौथे दिन तनाव पूर्ण शांति रही, पुलिस व पीएसी गश्त करती रही।
विज्ञापन





राम बरात पर हमला करने वालों पर लगे एनएसए
चंडौस। हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश शिशोदिया, जिला संयोजक भूपेन्द्र व जिलाध्यक्ष संजय आर्य की रामलीला मैदान में बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एक ज्ञापन कोतवाल सीताराम सरोज को दिया। जिसमें रामबारात पर हमला करने वालों के खिलाफ एनएसए लगाने की मांग की गई। संगठन के नेताओं ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। कहा कि अगर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो हिंदू रक्षा दल बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि बुधवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पिंकी चंडौस आ रहे थे लेकिन गाजियाबाद प्रशासन ने उनको जिले की सीमा से बाहर नहीं जाने दिया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने रामलीला मंच पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस कर्मी व खुफिया तंत्र मौजूद रहे। इस मौके पर आलोक चौधरी, नरेश कुमार, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें