फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सुबह फिर दलिया में दिखे कीड़े, छात्राओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
बेगम अजीजुन निसा हॉल में खाने के दलिया में निकला कीड़ा। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के बेगम अजीजुन निसा हॉल में सुबह दलिया में कीड़े मिलने से छात्राओं ने हंगामा काट दिया। दरअसल, मंगलवार रात सर सैयद दिवस पर दावत खाने के बाद 400 से ज्यादा छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गईं। छात्राओं ने प्रोवोस्ट प्रो. सुबूही का घेराव कर उनसे इस्तीफा लिखने के लिए मजबूर कर दिया। प्रो. सुबूही को एएमयू इंतजामिया ने उनके पद से हटा दिया है।
विज्ञापन




रात में भोजन करने के बाद छात्राएं बीमार हो गई थीं। रात भर परेशान होने के बाद जब उन्हें सुबह नाश्ते में दलिया मिला। उसमें भी कीड़े देख वह बिफर गईं और हॉल परिसर में हंगामा करने लगीं। नाश्ते में दलिया, दो केले और एक ओआरएस का पैकेट दिया गया था। छात्राओं ने खाने की गुणवत्ता ठीक न होने पर आपत्ति जताई है। विरोध-प्रदर्शन के बीच छात्राओं ने प्रोवोस्ट का घेराव किया।



उन्हें अपने सामने कागज पर इस्तीफा लिखने के लिए मजबूर किया। इससे पहले छात्राओं ने खाने की गुणवत्ता खराब होने पर कुलसचिव से अपना विरोध दर्ज कराया था। इस संबंध में एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद सलमान इम्तियाज ने कहा कि पूरे प्रकरण पर जांच होनी चाहिए। जिन भी लोगों की वजह से यह हादसा हुआ है, उनके खिलाफ करवाई होनी चाहिए। अमुटा के सचिव डॉ. ओबैद अहमद सिद्दीकी ने कहा कि हॉलों में खाद्य सामग्री की आपूर्ति कौन करता है, इसकी जांच होनी चाहिए। बृहस्पतिवार को इस बारे में सामान्य सभा की बैठक होगी।
विज्ञापन






पीड़ितों के बोल
सर सैयद दिवस पर जो दावत हुई थी, उसमें खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई।
-नौशीन




हॉल में सुविधाओं का अभाव है। बिजली चली जाने के बाद अंधेरा हो जाता है।
-सायमा खान




खाने को लेकर हमेशा दिक्कतें आती हैं। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ।
-समरीन




रात काे खाने की गुणवत्ता काफी खराब थी। खाने की गुणवत्ता ठीक होनी चाहिए।
-आफिया




छात्राओं के हॉल में परंपरा टूटी
यूं तो सभी हाॅलों में सर सैयद दिवस पर रात में मटन कोरमा, मटन बिरयानी और शाही टुकड़ा और शाकाहार भोजन खिलाने की परंपरा है। मगर यह परंपरा बेगम अजीजुन निसा हॉल में टूटी है। इस हॉल में मटन कोरमा की जगह चिकन कोरमा खिलाया गया। छात्राओं ने बताया कि चिकन कोरमा की गुणवत्ता ठीक नहीं थी, क्योंकि उससे अजीब गंध आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें