फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में अब तक 217 कर्मी संक्रमित हुए, मैनेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का दायरा अब बैंकों तक पहुंच चुका है। जनपद में कार्यरत 2430 बैंक कर्मचारियों में से 217 संक्रमित हो चुके है। ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की एक महिला प्रबंधक की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। लगभग 10 फीसदी बैंक कर्मचारी संक्रमण की जद में आ चुके हैं। आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर अनिल कुमार सिंह ने सभी बैंक कर्मियों को तत्काल टीका लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा बैंक कर्मचारियों को कोरोना योद्धा घोषित किया है। उन्हें बचाने हेतु प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण होना चाहिए। जिला प्रशासन से आग्रह किया गया है कि सभी 2430 बैंक कर्मचारी व उनके परिजनों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगवाया जाए।
लीड बैंक मैनेजर अनिल कुमार सिंह ने कहा है कि बैंकों में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए 15 मई तक बैंकिंग सेवाएं सुबह दस से दोपहर दो बजे तक संचालित हैं। इस समय अवधि में केवल नगद निकासी, जमा, एफडी, आरडी बनवाने सहित चार तरह के जरूरी काम हो रहे हैं।
विज्ञापन

बाकी सेवाएं बैंक अपनी सुविधानुसार दे रहे हैं, क्योंकि स्टाफ की किल्लत है। एक कर्मी के संक्रमित होते ही पूरे बैंक का कामकाज प्रभावित होता है। ऐसे में जनता से आग्रह है कि वह केवल बहुत जरूरी काम से ही बैंकों में पहुंचे। अनावश्यक भीड़ न लगाएं। मास्क और सैनिटाइजर के साथ सामाजिक दूरी का पालन करें। जिससे वह खुद भी सुरक्षित रहें और बैंक कर्मी भी सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें