फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवी पैट के पावर पैक को तापमान से खतरे को देखते हुए वीवी पैट से निकाली पावर बैटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 में अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में हुए मतदान के बाद धनीपुर मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में 31 दिनों तक रखी ईवीएम एवं वीवी पैट पूरी तरह सुरक्षित हैं।

तापमान बढ़ने के चलते वीवी पैट के पावर पैक के बर्स्ट होने अथवा आग पकड़ने के खतरे से निपटने के लिए स्मार्ट कदम उठाते हुए प्रशासन ने पहले ही वीवी पैट की पावर बैटरी निकलवा दी है। स्ट्रांग रूम बने गोदामों की लाइट भी काट दी है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने अधिक तापमान पर वीवी पैट के पावर पैक के पिघलने के खतरे के मद्देनजर मतदान के बाद ईवीएम के साथ रखी जाने वाली वीवी पैट मशीनों को रखते समय उनका पावर पैक निकाल लेने के आदेश दियेे थे।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में आयोग ने जोड़ा है कि तीसरे चरण के मतदान के तुरंत बाद वीवी पैट का पावर पैक मशीनें जमा कराने से पहले ही निकाल लिया जाय। मतगणना के समय उसे दोबारा से लगाया जाय। ताकि उसमें स्टोर हुई पर्चियों की गणना की जा सके।
विज्ञापन


एआरओ एवं एडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने स्वीकार किया कि आयोग के निर्देशों पर वीवी पैट मशीनें जमा कराने से पहले तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से वीवी पैट में लगी पावर बैटरी पहले ही निकलवा दी गई है। गोदामों की लाइट भी काट दी गई है। मशीनों को चूहों की जद से बचाने के लिए यहां दवा का छिड़काव भी कराया गया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनें पूरी तरह सुरक्षित हैं और इन्हें तापमान एवं चूहों से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें