फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तर पर परखा जाएगा शिक्षकों व छात्रों का हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कॉमिक्स पुस्तक रचना व काव्य गायन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता द्वारा शिक्षक व छात्रों के हुनर को परखेगा। इसके लिए निदेशक ने इच्छुक छात्रों व शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। इस तरह की प्रतियोगिता पहलीबार आयोजित की जा रही है।

परिषदीय विद्यालयों में कई छात्र व छात्राएं पुस्तकों की रचना करते रहते हैं। यह बातें विभिन्न प्रदर्शनी के माध्यम अधिकारियों के संज्ञान में आ चुकी है। वहीं शिक्षक भी नवाचार के जरिए विज्ञान, अंग्रेजी, गणित की कॉमिक्स बना चुके हैं। इनके हुनर के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हो रही हैै।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए इच्छुक शिक्षक व विद्यार्थी नामांकन के लिए तय प्रारूप पर 30 अप्रैल तक आवेदन शिक्षा निदेशक (बेसिक) विद्याभवन लखनऊ को उपलब्ध कराना है। जबकि काव्य गायन में रुचि रखने वाले शिक्षक दस मई तक अपना ब्यौरा व वीडियो basiceduup123@gmail.com पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन


इस वीडियों में कक्षा एख से आठ तक की पाठ्य पुस्तकों की कविताओं का लयबद्ध काव्य गायन होना चाहिए। जोकि तीन मिनट से अधिक नहीं होना चाहिए। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि यह सूचना सभी बीईओ के माध्यम से शिक्षकों तथा बच्चों तक पहुंचवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें