न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 अप्रैल को जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में होगी। पहली पारी में सुबह नौ से बारह बजे तक तथा दूसरी पारी में दोपहर दो से पांच बजे तक परीक्षा होगी।
परीक्षा की तैयारियों को एडीएम सिटी राकेश मालपाणी की अध्यक्षता में अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की परिधि में ध्वनि यंत्रों पर प्रतिबंध के बाद सभी फोटोस्टेट एवं फैक्स मशीनें बंद रहेंगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में अफसर व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।