फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुंधती राय को वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन की मानद सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रख्यात लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधती राय को एएमयू वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन द्वारा मानद सदस्यता प्रदान किया गया। फूलों की बारिश एवं तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष आफरीन फातिमा ने अरुंधती राय को सम्मानित किया।

वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वीमेंस लीडरशिप सम्मिट के अंतिम दिन कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। अरुंधती राय ने मानद सदस्यता मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने छात्राओं से कहा कि हक के लिए हमेशा आवाज उठाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी परेशानी से डरना नहीं है। जो दिल को अच्छा लगे, वह काम करें। किसी भी तरह की परेशानी आने पर मकसद से पीछे नहीं हटें। समाज रोकेगा लेकिन आगे बढ़ने से रुकना नहीं है।
विज्ञापन


इससे पूर्व इस्लामिक कैलीग्राफर एवं महिला उद्यमी इरेना अकबर ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को रूढ़ीवादी बंधनों से मुक्त होने की जरूरत है। इस अवसर पर स्टूडेंट यूनियन की सचिव मेमुना अंसारी, अफनान, नाइला अलवी, आफिया आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें