फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने गुरुकुल की छात्रा का कान काटा, याचिका दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गुरुकुल की गाय के लिए चारा काटने गई छात्राओं पर गांव के ही कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें एक छात्रा का काट कट गया। पीड़ित ने थाना गोंडा में इसकी तहरीर दी। मामला दर्ज न होने पर गुरुवार को कोर्ट में याचिका दायर की है।

मनु आर्या पुत्री चंद्रपाल सिंह निवासी गार्गी कन्या गुरुकुल भैंया चामड़ थाना गोंडा गुरुकुल में आचार्य हैं। 21 मार्च को वह गुरुकुल की छात्राओं के साथ रोजाना की तरह पशुओं के लिए चारा लेने निकलीं। इस दौरान उनके साथ छात्रा शुशि, हमेलता, सुनीता आदि थीं।
विज्ञापन


आरोप है कि थोड़ी देर बाद वहां गांव के ही गजेंद्र और सुखवीर आ गए। दोनों छात्राओं और मनु से गाली-गलौज करने लगे। कुछ देर उन्होेंने सब चीजों को नजरंदाज किया। बाद में विरोध करने पर वह हमलावर हो गए। उन्होंने छात्रा शुशि की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया। इसमें उसका कान कट गया।

इस दौरान अभद्र हरकत भी की गई। बाद में शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए, जिन्हें देख वह धमकी देेकर भाग गए। बाद में पीड़ित छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में मनु आर्या ने थाना गोंडा में अपनी और सभी छात्राओं की सुरक्षा की गुहार लगाई। कार्यवाही न होने पर गुरुवार को पीड़िता ने कोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें