फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का चांदी का प्लेट पर चाणक्य का

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में मिली चांदी की प्लेट को सांसद सतीश कुमार गौतम के प्रवक्ता एवं भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप चाणक्य ने खरीद लिया है। इसके साथ ही उन्होंने शॉल एवं अंगवस्त्र सहित कुल चार उपहार करीब 1.25 लाख की लागत से ऑनलाइन नीलामी में खरीदे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में मिले सामानों की पिछले एक सप्ताह से नीलामी चल रही थी। इससे प्राप्त धनराशि का इस्तेमाल नमामि गंगे परियोजना में किया जाएगा। विश्व व्यापी ऑनलाइन नीलामी में संदीप चाणक्य शामिल हुए थे। चांदी की प्लेट, शॉल एवं अंगवस्त्र खरीदने से संबंधित संदेश संदीप चाणक्य के पास आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप चाणक्य ने बताया कि दस दिन से नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले रहा था। तीन सप्ताह में उपहार उनको प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त हो जाएगा। संदीप ने बताया कि प्रधानमंत्री को उपहार में मिले शॉल को वह अपनी मां को भेंट करेेंगे। उन्होंने बताया कि चांदी की प्लेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 6 मई 2016 को पूर्व सांसद एवं बीजेपी कामर्स विंग होसुर के अध्यक्ष सी नरसिंहमन ने भेंट की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें