डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
भाजपा की सहकारिता प्रकोष्ठ महानगर की 20 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। महानगर महामंत्री मनीष राय व सुबोध कुमार स्वीटी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की। मनीष बूल के मुताबिक सभी नवीन सदस्य जनता की समस्याओं को सुलझाएंगे। इसी के साथ पूरी कार्यकारिणी 2019 के चुनाव को जिताने में अपना सहयोग देगी।
कार्यकारिणी में संयोजक मनीष अग्रवाल वूल, सह संयोजक शहर देवेश कश्यप, कोल अमित अग्रवाल, प्रकोष्ठ प्रभारी हरिकिशन अग्रवाल, प्रकोष्ठ सहप्रभारी तरुण अग्रवाल, मंडल संयोजकों में महावीरगंज से जितेंद्र सिंह, गांधीनगर से सचिन अग्रवाल, विष्णुपुरी से विनोद पाठक, मंडराक से बिल्लू ठाकुर, रघुवीरपुरी से अनुज गुप्ता, सिविल लाइन से विशाल गुप्ता बने हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में संजीव माहेश्वरी, योगेश गुप्ता, मनमोहन शर्मा, उमेश गुप्ता, संजय बंसल, नीरज कोल, मुकेश कुमार, लक्ष्मीनारायण बॉबी, शिव कुमार शामिल हुए हैं।