फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई से सरकार हारी, अब 500 में सिलेंडर देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, आशीष श्रीवास्तव, अलीगढ़।
विज्ञापन


एक जनवरी 2019 से रसोई गैस सिलिंडर की सब्सिडी व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है। नई व्यवस्था में उपभोक्ता के बजाय गैस एजेंसी संचालक को सब्सिडी देने का प्रावधान होगा। जबकि ग्राहक को पहले की तरह दोबारा से करीब 500 रुपये में सिलिंडर मिल जाएगा।

आयल कंपनियां व्यवस्था लागू करने की तैयारियों में जुट गई हैं। डीएसओ नीरज सिंह ने स्वीकार किया कि नई व्यवस्था में सब्सिडी ग्राहक के बजाय एजेंसी के खाते में डालने की व्यवस्था होगी। बदले में उपभोक्ता को करीब 500 रुपये में सिलिंडर मिल जाएगा।
विज्ञापन


यह होगी व्यवस्था
उपभोक्ता सिलिंडर के लिए संबंधित एजेंसी फोन करेगा। उसके मोबाइल नंबर के आधार पर कंप्यूटर से एक कोड जेनरेट होगा और एसएमएस के माध्यम से उपभोक्ता के मोबाइल में ओटीपी की तरह आ जाएगा।
विज्ञापन


इस कोड से ही हाकर ग्राहक को सिलिंडर की सप्लाई देगा। इस कोड को ग्राहक के खाते में डालने पर सब्सिडी का पैसा सीधे एजेंसी के खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।

गरीबों के चेहरों पर लौटेगी मुस्कान
सिलिंडर दोबारा से करीब 500 रुपये का होने से गरीबों के चेहरों पर दोबारा से मुस्कान लौट आएगी। दरअसल भले ही ग्राहक को सिलिंडर पर सब्सिडी मिलती थी और सब्सिडी के बाद करीब इतने का ही सिलेंडर पड़ता था।

लेकिन बुकिंग के समय 916 रुपये देना अच्छे अच्छों को भारी पड़ जाता था। विशेषरूप से गृहणियां इस बदलाव से राहत की सांस ले सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें