फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्थ इस्ट एक्सप्रेस के डिब्बे बंद, मुसाफिर रह गए

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नार्थईस्ट एक्सप्रेस के डिब्बों के गेट बंद होने से आधा दर्जन से अधिक मुसाफिरों की ट्रेन ही छूट गई। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को बुधवार दोपहर गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था। इसलिए पुलिस कर्मियों की भीड़ प्लेटफार्म नंबर दो पर उनका इंतजार कर रही थी।

सुबह करीब 11:35 बजे टूंडला की ओर जाने वाली नार्थईस्ट एक्सप्रेस प्लेटफ ार्म नंबर दो पर पहुंची। ट्रेन के अधिकांश डिब्बों के गेट बंद होने के कारण यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच कुछ पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से गेट खुलवाए, गेट खुलते ही यात्री ट्रेन में चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री मुजम्मिल का कहना था कि ईद के त्योहार पर वह अपने घर जाने के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन टिकट लेकर आया था, लेकिन भीड़ के चलते वह चढ़ नहीं सका। इसी तरह के करीब आधा दर्जन मुसाफि र ट्रेन में चढ़ने से रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें