फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शहर में कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिजली की लाइनों की मरम्मत और लाइनों के पास से गुजर रहे पेड़ों की छंटाई आदि के काम के चलते शनिवार की सुबह से लेकर दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

घंटाघर बिजली घर पर सारसौल की ओर से आ रही लाइन पर मरम्मत का काम होना है। घंटाघर बिजली घर के अवर अभियंता एके यादव ने बताया कि यहां पर सुबह छह बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसके कारण आमिर निशा, शमशाद मार्केट, सेंटर प्वाइंट, हरिओम नगर, मैरिस रोड, अनूपशहर रोड, श्याम नगर के इलाकों में इस अवधि में बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन


विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता एसके चौधरी ने बताया कि लाइनों की मरम्मत के काम के ही चलते सुदामापुरी और रावणटीला बिजली घर से जुड़े इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन


विद्युत नगरीय वितरण उप खंड प्रथम के एसडीओ सौरभ मंगला ने बताया कि एएमयू बिजली घर से जुड़े इलाकों में पेड़ों की छंटाई और लाइनों की मरम्मत का काम होगा, जिसके चलते सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। संबंधित क्षेत्र के लोगों से अपील है कि वह समय रहते अपने आवश्यक काम निपटा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें