फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के पेट्रोल पंप पर पहुंची आगरा की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पेट्रोल पंप की मशीन से पेट्रोल से ज्यादा पानी निकलने के मामले की जांच के सिलसिले में आईओसी की टीम आगरा से पहुंची। पेट्रोल पंप पर एक-दो दिन और बिक्री बंद रहने की आशंका है।
विज्ञापन


आगरा से पहुंचे टीम के सदस्यों ने एएमयू पंप के टैंक का बारीकी से निरीक्षण किया। टैंक से डीजल निकालकर देखा गया। एथनॉल की भी जांच की जा रही है।

एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि जांच चल रही है। आईओसी आगरा की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

एमआईसी प्रो. एम अली ने पेट्रोल के बदले पानी डालने से हुए नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन ग्राहकों को दिया है। उल्लेखनीय है कि एएमयू के पेट्रोल पंप से सोमवार को पेट्रोल से अधिक पानी निकलने पर खलबली मच गई है। सोमवार से ही पेट्रोल पंप पर बिक्री रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें