फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिशभनर-आईजी और डीएम-एसएसपी को किया काला-पीला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


होली के रंग में सराबोर होने से अधिकारी भी न बच सके। धूल के दूसरे दिन यानी शनिवार को पुलिस की होली हुई, जिसमें कर्मचारियों ने कमिशभनर, डीएम-एसएसपी आदि अधिकारियों को रंग से काला-पीला कर दिया। इस दौरान दमकल के जरिये रंगीन पानी की बौछार की गई और कई घंटे तक अधिकारियों ने रंगों में सराबोर होकर ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस किया।

शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे से होली का सिलसिला पुलिस लाइन से शुरू हुआ। यहां से सभी पुलिस अधिकारी एसएसपी राजेश पांडेय के आवास पर पहुंचे। यहां जिला पुलिस के सभी अधिकारी एकत्रित हुए, जिन्हें कर्मचारियों ने घेरकर रंग में सराबोर कर दिया। इसके बाद एसएसपी की अगुवाई में पूरा अमला पैदल डांस करते व रंग बिखेरता हुआ आईजी डॉ. संजीव गुप्ता के आवास पर पहुंचा।
विज्ञापन


उनके स्वास्थ्य खराब होने के कारण वहां कुछ देर डांस करने के बाद पूरा अमला गाड़ियों में सवार होकर जिलाधिकारी ऋषिकेश भाष्कर याशोद के आवास पहुंचा और वहां उन्हें रंग में कर दिया।

यहां डांस व नास्ता करने के बाद पूरा अमला डीएम-एसएसपी की अगुवाई में कमिशभनर सुभाष चंद शर्मा के आवास पहुंचा और उन्हें रंग में कर दिया। यहां काफी देर होली खेली। इस दौरान फायर बिग्रेड की दमकल पर कर्मचारी नाचते, झूमते और होली खेलते चल रहे थे।

इस मौके पर एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी, एसपी यातायात अजीजुल हक, एसपी देहात यशवीर सिंह, सीओ प्रथम विशाल पांडेय, सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव, सीओ तृतीय संजीव दीक्षित सहित सभी सीओ, सभी थानेदार मौजूद रहे।

इस तरह करीब तीन घंटे तक होली का सिलसिला चला और डीएम-एसएसपी ने जमकर डांस किया। कई बार पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को कंधों पर उठाकर डांस किया। इसी तरह सभी थानों में भी जमकर होली खेली गई।
विज्ञापन


आरएएफ परिसर में बरसा अबीर-गुलाल
104 बटालियन आरएएफ कैंप परिसर में कमांडेंट हेलाल फिरोज ने होलिका दहन किया। कमांडेंट ने इस पर्व को अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक बताया। इस पर्व को सौहार्द पूर्वक मनाने का संदेश दिया। होलिका दहन के बाद अधिकारी, जवान और उनके परिजन संगीत की धुन पर खूब थिरके। शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कमांडेंट ने गुलाल लगाकर अधिकारियों व जवानों को होली की बधाई दी। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी भवेश चौधरी, उप कमा. राजीव रंजन, हिमकांत दीक्षित, सहायक कमान देवेंद्र सिंह, राकेश कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, संजेश कुमार, एनएस विष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें