फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफी विद्यालयों नहीं दिखा सके मन की बात।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


परीक्षा होने की वजह से यूपी बोर्ड के विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को टीवी पर नहीं देख सके। हालांकि कुछ विद्यालयों में यह कार्यक्रम दिखाया गया। शासन ने निर्देश दिया था कि 16 फरवरी को जब पीएम मोदी स्कूली बच्चों से मन की बात करें तो उनका कार्यक्रम प्रसारित कराया जाए।

सभी विद्यालय प्रबंधन अपने यहां टीवी आदि के माध्यम से बच्चों को यह कार्यक्रम दिखवाएं। जहां टीवी न हो, वहां किराए के टीवी की व्यवस्था कराए जाने का निर्देश था।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले के 246 विद्यालयों में तो यूपी बोर्ड की परीक्षा थी। ऐसे में इन विद्यालयों में यह कार्यक्रम प्रसारित नहीं हो सका। इस बारे में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय का कहना है कि पीएम के इस कार्यक्रम को लेकर काफी प्रचार-प्रसार कराया गया था।
विज्ञापन


बच्चों से यह कहा गया था कि वह विद्यालय नहीं तो अपने घर पर यह कार्यक्रम देखें। उन्होंने कहा कि जहां बोर्ड परीक्षा थी। वहां तो यह कार्यक्रम नहीं दिखाया नहीं जा सका लेकिन अन्य विद्यालयों में यह कार्यक्रम विद्यार्थियों ने देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें