न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की गांधी पार्क बस स्टैंड पर हुई बैठक में 21 फरवरी को निगम के मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की रणनीति पर विचार हुआ।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रोडवेज के संविदा और परमानेंट कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसी लिए यहां धरना प्रदर्शन कर अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को पूरे प्रदेश के करीब 700 कर्मचारी लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बैठक में ब्रजेश कुमार, एसएस भटनागर, इंद्रपाल सिंह, राकेश कुमार, सत्यवीर सिंह, रामवीर सिंह आदि मौजूद थे।