फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 घंटे देरी से पहुंची पुरी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पूर्वांचल इलाकों में कोहरे के कहर ने रेलवे का टाइमटेबिल गड़बड़ा दिया है। सोमवार को इसके चलते पुरी एक्सप्रेस 26 घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची।

अप और डाउन रूट की गोमती और लिच्छवी के साथ हावड़ा जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया, जबकि मंगलवार को दिल्ली जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल, पुरी और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे पूछताछ केंद्र के अनुसार दिल्ली की ओर जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल 18 घंटे, बलिया-आनंद बिहार एक्सप्रेस सात घंटे, पुरी एक्सप्रेस 26 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 6 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 12 घंटे, हावड़ा की ओर जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस 18 घंटे, पुरी-महाबोधि एक्सप्रेस साढे़ 18 घंटे, आनंद विहार-रांची 15 घंटे की देरी से आई। इसके कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें