फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के कमरे के दरवाजों पर लगेगा छात्रों का फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे के दरवाजे पर लगेगा छात्रों का फोटो
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रावासों में अनाधिकृत तथा असामाजिक तत्वों के रहने की सूचना मिलने के बाद इंतजामिया सख्त है। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने आवासीय हॉलो में सख्ती से चेकिंग करने तथा अनाधिकृत रूप से रहने वाले लोगों को पकड़कर प्रॉक्टर आफिस के हवाले करनेे के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही छात्रों के कमरों के दरवाजे पर उनकी एलाटमेंट स्लिप एवं फोटो लगाने के लिए निर्देशित किया है।

प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में अनाधिकृत तथा असामाजिक तत्वों के रहने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। कहीं कहीं पर निष्कासित किए गए छात्र या बाहरी युवक छात्रावासों में पनाह ले रहे हैं, जिससे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण तथा परिसर की शांति व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुलपति ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रावासों के प्रवेश द्वारों पर तैनात एमटीएस कर्मचारी छात्रों को पहचानने में तत्परता दिखाएं तथा हर स्थिति में आने जाने वालों के विजिटर रजिस्टर में नाम लिखे जाएं। छात्रों के कमरों के दरवाजों पर एलाटमेंट स्लिप तथा छात्र की फोटो लगाई जाए। वार्डन समय-समय पर छात्रावास में चेकिंग करें।
विज्ञापन


यदि कोई व्यक्त अनाधिकृत रूप से रहता हुआ पाया जाए तो उसे पकड़ कर तुरंत प्रॉक्टर कार्यालय के हवाले किया जाए। छात्रावास के कैंटीन, कामन रूम, रीडिंग रूम, स्पोर्ट्स ग्राउंड, डायनिंग हाल आदि में भी बाहरी तत्वों की उपस्थिति चेक की जाए। छात्रावासों में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जाए तथा हर सप्ताह सीसीटीवी फुटेज की सीडी प्रॉक्टर कार्यालय में भेजी जाए। इसके अतिरिक्त छात्रावासों में रहने वाले छात्रों की गाड़ियां कैंपस पास के साथ प्रॉक्टर कार्यालय में पंजीकृत कराई जाएं तथा हाल में सभी गाड़ियां निर्धारित स्थानों पर ही पार्क की जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें