फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोगियों को सही व सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हो काम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोगियों को सही व सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हो काम
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि स्वास्थ्य और चिकित्सा देखभाल की गुणवत्ता लाने के लिए दवाओं का उपयुक्त उपयोग बहुत ही आवश्यक है। दवाओं के अनुचित एवं अप्रभावी प्रयोग से जहां जीवन हानि बढ़ जाती है। वहीं संसाधनों का अपव्यय भी होता है।

कुलपति एएमयू के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फार्माकालोजी विभाग द्वारा इंडियन सोसायटी फॉर रेशनल फार्माकोथेराप्यूटिक की नौवीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोगियों को सही व सस्ती दवायें उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य होना चाहिए। मेडिसन संकाय के डीन एवं जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एससी शर्मा ने कहा कि तर्कसंगत फार्माकोथेरेपी वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
विज्ञापन


सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो. केके शर्मा ने कहा कि एक चिकित्सक का यह दायित्व है कि वह समर्पित भाव से रोगियों की देख-भाल करें और इस देश को चिकित्सा क्षेत्र में और आगे ले जाएं। कार्यक्रम को सचिव डॉ. हरमीत सिंह रेहान, प्रो. एम नसीरउद्दीन, प्रो. एस जियाउर्रहमान, डॉ. नफीस फैजी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें