फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 माह तक पांच राशियों वाले अनबूझे मुहूर्त में करेंगे विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
13 माह तक पांच राशियों वाले अनबूझे मुहूर्त में करेंगे विवाह
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

आज से कन्या राशि से निकलकर गुरू बृहस्पति अपनी शत्रु राशि तुला में प्रवेश कर जाएंगे। इसके प्रभाव के चलते 13 माह तक पांच राशियों के जातकों की शादी अनसूझे (पूजा) के तहत होगी। साथ ही इन राशियों के जातकों को स्वास्थ्य एवं धन के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी।

श्री गुरू ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि गुरू बृहस्पति के बारे में कहावत भी प्रचलित है कि ‘चौथी, आठवीं, बारहवीं और जन्म की होय या प्राणी का धन हरयै या तन पीड़ा होय’।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 6.32 बजे से कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गुरू बृहस्पति प्रवेश कर जाएंगे। यह 13 माह तक वृषभ, कर्क, तुला, वृश्चिक एवं मीन राशि में रहेंगे। इसके चलते इन राशि के जातकों का 13 माह तक साधारण विवाह नहीं होगा।
विज्ञापन


इनके विवाह में पूजा लगेगी और अनबूझे मुहूर्त में इनका विवाह होगा। गुरू बृहस्पति गृह स्वास्थ्य, शिक्षा, दांपत्य एवं निर्णायक क्षमता पर असर डालता है। इसलिए इस जाति के जातकों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है।

पांचों राशियों के जातकों को 13 माह तक अपने स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर ध्यान देने की अति आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें