फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितार और तबले पर अंगुलियों ने की अठखेलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सितार व तबले पर अंगुलियों ने की अठखेलियां
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ ।

तानसेन संगीत महाविद्यालय के मल्हार-2017 कार्यक्रम के अंतिम दिन सितार, हारमोनियम और तबले पर अंगुलियों की गजब की जुगलबंदी देखने को मिली।

डीएस कॉलेज के आडिटोरियम में सितार, हारमोनियम और तबले की स्वर लहरियां थीं, तो बाहर झमाझम बारिश। शुभारंभ किशनपाल सक्सेना, संस्थापक उस्ताद एस शेख, एसआर चिश्ती, सुनीता सिंह, प्रो. सुनीता शर्मा, एससी शर्मा ने किया।

जूनियर वर्ग में आदित्य प्रताप सिंह ने की बोर्ड, अरमान अग्रवाल, रुबी कुमारी, हेमलता, विष्णु प्रताप गौतम ने सितार, की बोर्ड, गिटार, तबला, हारमोनियम की प्रस्तुति दी। झांसी से आईं कत्थक नृत्यांगना कुमकुम ने आचार्य नवल किशोर तिवारी के निर्देशन में नृत्य प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


श्वेता वर्मा ने गजल की प्रस्तुति दी। निर्णायक डॉ. रमेश तागड़े (इंदौर) ने वायलिन, गोविंद पोटधन ने भजन, जयवंत पोटधन ने तबला, शाहनवाज खान ने तबले पर विशेष प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


महाविद्यालय के विद्यार्थी अरुन खरे, अनिरुद्घ भारद्वाज, अमित गुप्ता, ललित कुमार, सनी देयोल, शाहरुख खान, कुलदीप शर्मा, कुनाल, राहुल, साक्षी आदि ने प्रस्तुति दी। अंत में पुरस्कार वितरण हुआ। संचालन तान्या शेख ने किया। इस मौके पर सचिव सिराजुद्दीन शेख, शाहिद परवेज शेख, अविनाश कुमार, हंस कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें