फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी अर्बन हेल्थ सेंटर पर प्रसव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी अर्बन हेल्थ सेंटर पर प्रसव नहीं
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

शहर में किसी भी अर्बन हेल्थ सेंटर पर प्रसव नहीं हो रहा है। जो कि आदेशों की अवहेलना है। मंगलवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. गीता प्रधान ने विभिन्न अर्बन हेल्थ सेंटरों पर छापा मारा। शहरी इलाकों में कुल 18 हेल्थ सेंटर हैं। इन पर आवंटित किये गए चिकित्सा उपकरणों को पैकिंग से खोला तक नहीं गया है।
गत दिवस जब मकदूम नगर, ऊपर कोट, सासनी गेट आदि हेल्थ सेंटरों पर छापा मारा, तो पाया कि यहां पर दिए गए उपकरणों को खोला तक नहीं गया है, काम करना तो दूर की बात है। डॉ. गीता प्रधान का कहना है कि शहर में विभिन्न स्थलों पर चल रहे हेल्थ सेंटरों के भवन का किराया, स्टाफ, डाक्टर आदि की तैनाती पर प्रति माह लाखों रुपये का खर्चा आता है। इनकी स्थापना के पीछे मकसद यही था कि सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का बोझ कुछ कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन उदासीन व्यवस्था, लचर इच्छा शक्ति और सुपरविजन के अभाव में ऐसा नहीं हो पा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के स्तर से उदासीनता बरती जा रही है। अगर यहां प्रसव होना शुरू हों, तो महिला अस्पताल पर भार काफी हद तक कम हो सकता है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें