सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
सफाई कर्मियों की भर्ती में ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया अपनाए जाने के विरोध में गुरुवार को नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों और उनके संगठनों के पदाधिकारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया।
नगर निगम प्रांगण में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन से पहले नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष लाला राम नंदा की पत्नी का निधन होने पर शोक सभा हुई। धरने की अध्यक्षता किशन चंदेल ने की। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी पूर्व महामंत्री राधे लाल धूरी ने कहा कि टेंडर से ठेका सफाई कर्मचारियों को हम रखने नहीं देंगे।
चाहे उग्र प्रदर्शन ही क्यों न करना पड़े। हम ठेका संविदा कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों व अस्थायी कर्मचारियों के संघर्ष को जारी रखेंगे, जब तक कि मांगें पूरी न हो। संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि एक साल से चुप्पी लगाए वर्तमान यूनियन के पदाधिकारी धरने पर बैठे लोगों को फर्जी व समाज विरोधी बता रहे हैं। साथियों आवाज बुलंद करने वाले कभी समाज विरोधी नहीं होते। अगर वर्तमान यूनियन जरा भी समाज हितैषी होती तो एक साल तक चुप नहीं बैठती। संचालन आनंद शास्त्री ने किया।
धरना स्थल पर कुछ लोग समाज को गुमराह कर रहे
प्वाइंटर
नगर सफाई मजदूर संघ ने कुछ लोगों पर लगाया आरोप
अलीगढ़। नगर सफाई मजदूर संघ के जवाहर भवन स्थित कार्यालय पर बैठक पूर्व अध्यक्ष अजय साहनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कहा गया कि कुछ स्वार्थी तत्व निगम प्रशासन पर दबाव बनाये रखने के लिए धरना स्थल पर अनावश्यक भाषण देकर कर्मचारियों व समाज को गुमराह कर रहे हैं।
संचालन करते हुए महामंत्री सुनील टुंडा ने कर्मचारियों को सावधान रहने की अपील की। बैठक में दिलीप चंदेल, शरद चौहान, रूपेश, उम्मेद, रवि राजे, गुड्डू बैंजी, लाखन सिंह, महेंद्र राठौर, मुनन चंदेल, बलवीर सिंह, सुरेंद्र चौहान, अमरज्ञान, प्रमोद कान्ती, उत्तम उज्जैनवाल, राजू डागौर, राजकुमार खन्ना, महेंद्र पंजाबी, नानक हरप्रसाद, शिवकुमार, राकेश अजाय, देवानंद, विशाल, अमर रागी, संजय जीवन, अशूल प्रेम, दीपकदास, जोजफ, राजू चौकरात आदि मौजूद रहे।