ट्रेनों में अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ आरपीएफ की कार्रवाई जारी है। प्रयागराज मंडल में जनवरी से सितंबर तक 2833 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 213 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अनावश्यक चेन पुलिंग से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। इससे यात्रियों को भी परेशानी होती है। आरपीएफ विशेष अभियान चलाकर ऐसे लोगों की पहचान कर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।
प्रयागराज मंडल में 437 गिरफ्तारियों के साथ कानपुर सेंट्रल पहले स्थान पर है। टूंडला में 275 और अलीगढ़ में 213 गिरफ्तारियां हुई हैं। तीसरे स्थान पर है।