फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 मई तक 409 रोडवेज की बसें चुनाव ड्यूटी में रहेंगी व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
यतीश शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकतंत्र के महाकुंभ को संपन्न कराने के लिए अलीगढ़ आने वाले फोर्स को लाने के लिए रोडवेज की 78 बसें विभिन्न प्रदेशों के लिए रवाना हो चुकी हैं। 13 मई तक अलीगढ़ रीजन की 409 बसें चुनाव ड्यूटी के लिए प्रयोग में लाई जाएंगी। वर्तमान में अलीगढ़ रीजन की 78 बसें चुनाव ड्यूटी में फोर्स को लाने के लिए अन्य प्रदेशों को रवाना हो चुकी हैं। 12 बस उत्तराखंड से सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स को जाने के लिए रवाना हो गई हैं।


लोकसभा चुनाव में पोलिंग बूथ की सुरक्षा के लिए तैनात होने वाले सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स समेत अन्य फोर्स को अन्य प्रदेशों से लाने के लिए अलीगढ़ रीजन की रोडवेज बसें डिमांड के अनुसार लगातार भेजी जा रही हैं। गुरुवार को अलीगढ़ एवं अतरौली डिपो की 12 बसें सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स को लाने के लिए उत्तराखंड के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन


इससे पहले 78 बसें फोर्स को लाने के लिए पुलिस विभाग को डिमांड के अनुरूप सौंपी जा चुकी हैं। गुरुवार को जाने वाली बसों को मिलाकर चुनाव ड्यूटी में अलीगढ़ रीजन की करीब 90 बसें लग चुकी हैं। एआरएम अलीगढ़ लोकेश राजपूत ने बताया कि पूर्व में बुद्ध बिहार की 26, एटा की 13, हाथरस 18 एवं कासगंज 21 बस फोर्स को लाने के लिए दी जा चुकी हैं।

नई एवं अच्छी कंडीशन की बसों को फोर्स को जाने के लिए भेजा जा रहा है। शासन से रीजन की 409 बसों की डिमांड आई हैं। जो कि 13 मई तक चुनाव में संचालित रहेंगी।

कुल 699 बसों में से अधिकांश की हालत खस्ता
अभी तक जो बसें चुनाव ड्यूटी में गई हैं वह नई और अच्छी कंडीशन वाली है, लेकिन अलीगढ़ रीजन में कुल 699 बसों में से अधिकांश की हालत खस्ता है। ऐसे में रोडवेज के अधिकारी चुनाव ड्यूटी में बस को भेजने से पहले को दुरुस्त करने में लग गए हैं। बसों के पाटर्स के साथ अन्य कमियों को दूर किया जा रहा है। ताकि चुनाव ड्यूटी के लिए आने वाले जवानों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


यात्रियों को सुविधा के लिए बसों के चक्कर बढ़ाए
लोकसभा चुनाव ड्यूटी में 409 बसों के प्रयोग होने पर लोकल रूट पर बसों का अभाव होना लाजमी है। वर्तमान में 90 बसें चुनाव ड्यूटी में जा चुकी है। इसके कारण यात्रियों को परेशानी होना शुरू भी हो गया है। इसके लिए अधिकारियों ने मथुरा, आगरा, नोएडा, बल्लभगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा मार्ग पर चलने वाली बसों के चक्कर बढ़ा दिए हैं। जो बस दिन में दो चक्कर लगाती थी अब वह बस तीन चक्कर लगाएगी। लोकल मार्गो पर अधिकारियों को अधिक ध्यान रहेगा ताकि इन मार्गो पर चलने वाले यात्रियों को परेशानी न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें