फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल में काली नदी का पानी मैला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पर्यावरण रक्षा समिति के बैनरतले सिंघानिया यूनिवर्सिटी राजस्थान के पूर्व कुलपति डॉ. आर स्वरूप की अध्यक्षता में वैज्ञानिकों ने काली नदी का पानी मैला होने पर चिंता जताई।

डॉ. स्वरूप ने कहा कि होली के बाद बुलंदशहर, अलीगढ़ सीमा छतारी, अलीगढ़, एटा, कासगंज सीमा नदरई डैम के काली नदी के पानी के नमूने में पाया गया कि नदी का पानी 80-85 प्रतिशत प्रदूषित हो चुका है। इससे गहरा पर्यावरण संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काली नदी के जल के रंग का स्तर 100 हेजन से अधिक पाया गया, जबकि यह 25 हेजन से कम होना चाहिए। काली नदी गंगा में गिरती है तो गंगाजल दूषित हो जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि काली नदी के प्रदूषित होने पर नियंत्रण नहीं किया गया तो गंगा सफाई योजना पर भारत सरकार के करोड़ों रुपये व्यर्थ हो जाएंगे। इस अवसर पर भिलाई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीडी सिंह, पर्यावरणविद् डॉ. अमरनाथ मौर्य, इंजीनियर केसी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें